कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जताया शोक
करनाल, अभी अभी। रविवार को करनाल पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सेवादल करनाल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व सीएम अनिल शर्मा के निवास पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। बता दें कि बीती 29 अक्तूबर को रीता देवी का देहांत हो गया था। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने ईश्वर से कामना की कि रीता रानी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पराग गाबा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पप्पू लाठर, रमेश सैनी, ईशम सिंह चौहान, जितेंद्र पांचाल, बलजीत चौहान, गुरमीत सिंह, विजय शर्मा, अशोक जैन, सोनू शर्मा, शुभी शर्मा, सुरेंद्र नरवाल, विजय शर्मा, मदन राणा, संजीव शर्मा, शंकी शर्मा, गौतम शर्मा, प्रिंस शर्मा व तरसेम शर्मा आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































