आरटीए कार्यालय में खड़े ट्रक में लगी आग
करनाल, अभी अभी। करनाल के आरटीए कार्यालय में खड़े एक ट्रक में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायरबिग्रेड कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। ट्रक में लोहे का सामान भरा हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































