#Protest

हरियाणा में दो दिन हड़ताल पर रहेंगे फायरब्रिगेड कर्मचारी, नोट कर लें ये तारीखें!

करनाल, अभी अभी। हरियाणा में दमकलकर्मी 8 और 9 अप्रैल को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। करनाल में फायर स्टेशन पर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने की। संचालन पालाराम ने किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर और संदीप त्यागी ने कहा कि हरियाणा के सभी 103 अग्निशमन केंद्रों पर जाकर कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों और लंबित मुद्दों पर चर्चा की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। संदीप त्यागी ने सरकार पर फायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार न्याय देने में देरी कर रही है। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने दमकल कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि हर संभव समर्थन देने का वादा किया है। इस अवसर पर कैशियर धर्मवीर राणा, सन्नी, देविंद्र, ताराचंद, कपिल, हिमांशु, पुनीत, राजपाल, सुनील राणा, विनेश व प्रवीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *