#Social

डीपीई हरमीत कौर को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से नवाजा

करनाल, अभी अभी। करनाल के घरौंडा के एक सरकारी स्कूल में बतौर डीपीई कार्यरत हरमीत कौर को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। कुरुक्षेत्र में शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी व राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस समारोह में एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक डा. रमना रैड्डी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे, जबकि अध्यक्षता शिक्षा सागर फाउंडेशन संस्थापक शैलेज प्रजापति ने की। अतिथिगणों ने लगभग 150 शिक्षकों को यह अवार्ड प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि हरमीत कौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घरौंडा में बतौर डीपीआई अपनी सेवाएं दे रही हैं। हरमीत कौर ने अवार्ड देने के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि अपनी डयूटी को आगे भी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए बच्चों के विकास में अपना योगदान दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *