केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में लगाया कृमि-मुक्ति कैंप

करनाल, अभी अभी। कुमारी विद्यावती आनंद डी. ए. वी. महिला महाविद्यालय में डी.जी.ऐच. ई., हरियाणा के दिशा निर्देश अनुसार प्राचार्या मीनू शर्मा के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रॉस तथा रेड रिबन क्लब द्वारा राष्ट्रीय कृमि-मुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि-मुक्ति कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिकाओं एवं स्वयंसेविकाओं की एकनिष्ठता तथा विद्यार्थियों की भागीदारी सराहनीय रही। केमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. मंजू सिंह, (आज की कार्यकारी प्राचार्या), यूथ रेडक्रॉस संयोजिका डॉ. दीप्ति शर्मा, रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. पूनम कुंडू एवं समस्त शिक्षिकाओं ने कैंप को सार्थक दिशा प्रदान की। कृमि-मुक्ति कैंप में कुसुम लता, सिविल डिस्पेंसरी, धोबी मोहल्ला करनाल का विशेष योगदान रहा। कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों और किशोरों के बीच परजीवी आंतों के कीड़ों, या मिट्टी से पैदा होने वाले कीड़ों के प्रसार को रोकना तथा इसके बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। 1192 छात्राओं को एलबनडजोल दवा का वितरण किया गया। महाविद्यालय में मौप अप डे 24 सितंबर को मनाया जाएगा।