#Social

श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में झूमे श्रद्धालु, हारे के सहारे की जय के लगाए जयकारे

करनाल, अभी अभी। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित किए गए 12 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में हजारों लोगों ने श्याम बाबा के दर्शन किए। राजस्थान में खाटू धाम नहीं जा सके श्रद्धालुओं के लिए यह सबसे खुशहाल अवसर रहा। श्याम प्रेमियों ने फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाल्गुण की बधाइयां दीं। जय श्री श्याम, हारे के सहारे की जय, कलियुग में सहारा बाबा श्याम हमारा… और खाटू नरेश की जय के जयकारे देर रात तक गूंजते रहे। गायक अभिषेक शर्मा, कमल नायक, अथर्व मित्तल और साध्वी दीपा माला जी ने अपने मधुर भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की ऐसी छटा बिखरी कि श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल श्याम प्रेम में रंग गया। रंगों और फूलों की होली का अद्भुत आनंद लिया गया। सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली, मानो वृंदावन की छटा साकार हो उठी हो। यजमानों के रूप में सुरिंदर कुमार, सुधा जी, कर्मू, मोहन लोधी व सौरभ ने शिरकत की। एकादशी मंडल करनाल, सरदार पटेल मार्केट एवं न्यू क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के सदस्य भी बाबा के कीर्तन का आनंद लेने पहुंचे। डॉ. नेत्रपाल ने भी बाबा के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य साहिल सिंगला ने कहा कि मंडल के 43 सदस्य हैं और अब तक श्याम बाबा के 157 भव्य कीर्तन सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। भविष्य में भी कीर्तन करवाए जाएंगे। पंकिल गोयल और मोहन लोधी ने श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव के सफल आयोजन पर श्याम बाबा का आभार प्रकट किया। कीर्तन मेंं पहुंचे श्याम प्रेमियों, भजन गायकों, यजमानों और अतिथियों का धन्यवाद किया। वर्ष 2027 में भी इसी प्रकार से फाल्गुण महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मोहन लोधी, अजय सैनी, पंकिल गोयल, पियूष बंसल, संदीप गुप्ता, सुशील गर्ग, मुकेश गर्ग, ललित गर्ग, सोनिया वाधवा, दीप्ति कुकरेजा, किशोर गर्ग, सुदामा गर्ग, कनिष्क अरोड़ा, राजीव जैन, संजीव शर्मा, अनुज सिंगला, अजीत जैन, विनोद सिंगला, बबीता सिंगला, राहुल भारद्वाज, प्रियंका भारद्वाज, राकेश गुप्ता, निखिल मित्तल, प्राची मित्तल व रिग्या मित्तल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *