#Social

गीता रत्न सम्मान से नवाजी गई करनाल की दीपा अरोड़ा

करनाल, अभी अभी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपराना में गणित की प्राध्यापिका दीपा अरोड़ा को हरियाणा सरकार की ओर से गीता रत्न सम्मान से नवाजा गया है। कुुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपा को यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक सुभाष सुधा व गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी मंच पर मौजूद थे। दरअसल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के अंतर्गत गीता प्रश्नमाला ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 69 हजार 652 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों से कुल 55 प्रश्न किए गए। इस श्रेणी में दो प्रतिभागियों व पांच प्रेरकों को हरियाणा सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। करनाल की दीपा अरोड़ा ने सभी 55 प्रश्नों के सही जवाब दिए थे, जिस पर उन्हें सरकार की ओर से गीता रत्न सम्मान प्रदान किया गया। दीपा अरोड़ा की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *