#Social

गुरु नानक खालसा कालेज करनाल में 25 फरवरी को होगी भाषण प्रतियोगिता

करनाल, अभी अभी। गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट करनाल की ओर से अंतर-कालेज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम गुरु नानक खालसा कालेज करनाल में होगा। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और ट्रस्ट की स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य मेें यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. एसएस बरगोटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डा. प्रभजोत कौर शिरकत करेंगी। विद्यार्थी गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने भाषण देंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका डा. एसके गोयल अदा करेंगे। गुरु नानक खालसा कालेज की प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस व प्राचार्य डा. चुहड़ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मीटिंग भी हुई, जिसमें ट्रस्ट के संरक्षक अजीत सिंह चावला, चेयरमैन प्रो. एसएस बरगोटा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. एसके गोयल व महासचिव इंद्रजीत सिंह दुआ शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *