शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में डेविड वार्नर गिरफ्तार
CRIME NEWS : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलिया में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। news.com.au की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात सिडनी के मारूब्रा में एक रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी पाई गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉर्नर ने टेस्टिंग साइट से कुछ पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी। हालांकि, अधिकारियों ने खड़ी गाड़ी के पास जाकर उनका ब्रेथ टेस्ट किया, जिसका नतीजा पॉज़िटिव आया। वॉर्नर को गिरफ़्तार करके मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहाँ ब्रेथ टेस्ट में उनके शरीर में शराब की मात्रा 0.104 पाई गई। 39 वर्षीय वार्नर अगले महीने कोर्ट में पेश होंगे



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































