#Protest

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हरियाणा में प्रदर्शन करेंगे क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर

करनाल, अभी अभी। हरियाणा पंचायत कम्पयूटर ऑपरेटर संघ की मीटिंग मानव सेवा संघ में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष देवी दयाल चौहान व भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान पवन कुमार जोगी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बताया गया कि 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस मौके पर देवी दयाल चौहान ने कहा कि हरियाणा में लगभग तीन हजार क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर (सीपीएलओ) कार्य कर रहे हैं। वेतन छह हजार रुपए दिया जा रहा है, जोकि बहुत कम है। इससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंचायत कम्पयूटर ऑपरेटर संघ सरकार से मांग करता है कि सीपीएलओ को न्यूनतम वेतन दिया जाए। इसी मांग को लेकर 24 दिसंबर को प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नरवाल, भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान पवन कुमार जोगी, शुगर मिल यूनियन के उपप्रधान चरण सिंह लाठर, हरियाणा पंचायत कम्पयूटर संघ के जिला प्रधान गुरपाल सिंह सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवी दयाल चौहान, जिला सचिव मनप्रीत, जिला सह सचिव अजय व जिला प्रवक्ता सोनू पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *