करनाल में गौकर्ण गऊ चिकित्सालय का निर्माण शुरू, विधायक ने रखी आधारशिला
गौकर्ण गऊ सेवा संस्था की ओर से बजीदा रोड पर बनाया जा रहा है चिकित्सालय
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। सोमवार को नवरात्र के पावन अवसर पर गौकर्ण गऊ चिकित्सालय की आधारशिला रखी गई। गौकर्ण गऊ सेवा संस्था की ओर से नई अनाजमंडी के पीछे बजीदा रोड पर इस चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। करनाल विधायक जगमोहन आनंद और सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। चिकित्सालय में निराश्रित/बेसहारा गौवंश का निशुल्क इलाज किया जाएगा। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि गौकर्ण गऊ सेवा संस्था गऊ सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रही है। बेसहारा और बीमार गौवंश के इलाज के लिए संस्था के सदस्य दिन रात कार्य करते हैं। आज चिकित्सालय के निर्माण की आधारशिला रख कर वह स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। चिकित्सालय के निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने कहा कि गायों की सेवा और सुरक्षा करना हम सबका सामाजिक और धार्मिक कर्तव्य है। इस पुण्य कार्य में सबको सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश गौकर्ण प्रधान गौकर्ण गऊ सेवा संस्था, सुनील गुप्ता प्रधान श्री कृष्ण गौशाला, घनश्याम गोयल, सुरेन्द्र त्यागी प्रधान अनाज मंडी, शुभम गुप्ता प्रधान भाजयुमो, दिनेश शर्मा जागो हिंदू मंच, राजेश सिंगला, आकाश सिरसवाल प्रधान वाल्मीकि समाज, हर्षवर्धन भटनागर, दिनेश गौकर्ण, अमित गुप्ता, विनय सिंगला, आशीष मित्तल लिबर्टी परिवार तथा अनिल गुप्ता महाबीर दल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गौवंश की सेवा-सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है संस्था : दिनेश गौकर्ण
गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के प्रधान प्रधान दिनेश गौकर्ण ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को जोडऩे के लिए एक ईंट एक रुपया का जो संदेश दिया था, उसी सोच के साथ बेसहारा गौवंश के लिए यह चिकित्सालय समाजवाद के आदर्शों को समर्पित है। उन्होंने समाज से अपील कि इस पवित्र कार्य में अपनी सामथ्र्य अनुसार सहयोग प्रदान करें। गौकर्ण संस्था वर्तमान में दनियालपुर, निकट बुड्ढा खेड़ा, करनाल में किराए की जमीन पर चिकित्सालय चला रही है। संपूर्ण समाज से संस्था द्वारा दो गज भूमि दान का आह्वान किया गया था उसके चलते ही संस्था द्वारा यह जमीन खरीदी गई। संस्था वर्ष 2018 से सक्रिय है और 2021 से पंजीकृत रूप में लगातार कार्य कर रही है। अब तक संस्था द्वारा 1700 से अधिक बेसहारा गौवंश का इलाज और 1000 से अधिक गौवंश की मिट्टी संगवाना किया जा चुका है। इसके साथ ही संस्था रक्तदान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं निर्धन बिन बाप व भाई की कन्याओं के विवाह जैसे कार्यों में भी सक्रि है।
संस्था से जुड़े ये सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर संस्था से जुड़े जितेन्द्र सिंगला, आनंद मित्तल, रजनी मित्तल, मधु अग्रवाल, विकास गुप्ता, अभिषेक शर्मा, नीरज सिंगला, राजीव चौधरी, प्रिंस, विशाल, ध्रुव, रोहित, ऋषभ, राकेश जिंदल, रविन्द्र गोयल, रजत शर्मा, राजू, कृष्ण बजीदा, कृष्ण सैन, शंकर व कीमती लाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































