#Political

कांग्रेस का स्टॉप वोट चोरी अभियान कल करनाल में, यूथ प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया पहुंचेगे

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्टीकर अभियान शुरू किया है। हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया कल रविवार को सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में अभियान को लेकर दौरे पर रहेेंगे। करनाल में युवा जिला प्रधान रजत लाठर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। रजत लाठर ने कहा कि दोपहर के समय गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक यह अभियान चलाया जाएगा। वाहनों पर स्टॉप वोटर चोरी के स्टीकर लगाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राहगीरों से भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *