पुल निर्माण को लेकर करनाल में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेेस, ये है वजह!
करनाल, अभी अभी। करनाल में सिंगल पिलर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच करनाल कांग्रेस कमेटी ने फ्लाईओवर के निर्माण को अधूरा बताते हुए प्रदर्शन करने का एलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता 11 मार्च को रेलवे रोड पर एसडी स्कूल के बाहर इक्ठठा होकर विरोध जताएंगे। यह जानकारी शहरी जिला प्रधान पराग गाबा ने और युवा ग्रामीण जिला प्रधान रजत लाठर ने दी। रजत लाठर ने कहा कि पुल निर्माण में गड़बड़ झाले की आशंका है। इससे पूरे शहर में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पूंजपतियों के हितों को साधने का प्रयास किया जा रहा है। पहले यह पुल निरंकारी भवन के पास चौक से शुरू होना था। बाद में इसे सरकारी स्कूल के पास से बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में घोटाले की भी आशंका है, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































