कांग्रेस सेवादल ने जवाहरलाल नेहरू को किया नमन

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल की ओर से आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान अनिल शर्मा व तरूण चौहान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। वह किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। देश के आजाद होने के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की। देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। देश के विकास में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके बाद सेवादल के कार्यकर्ताओं ने एमडीडी बाल भवन पहुंचकर बच्चों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर सलाहकार अशोक जैन, जिला कोर्डिनेटर जय नारायण, पूर्व ग्रामीण प्रधान मदन राणा, उपप्रधान ईशम सिंह चौहान, बलजीत चौहान, महासचिव कुलदीप सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह, जिला प्रवक्ता दीपक चौधरी, सौरव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सचिव मनोज बत्तरा, राजिंद्र राणा, शिव शर्मा, अर्जुन सिंह व मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।