सदभावना यात्रा का करनाल में कांग्रेस सेवादल ने किया जोरदार स्वागत
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल की करनाल इकाई की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह की सदभावना यात्रा का सफल आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा व प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नु की अगुवाई में रामनगर में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा गुजरी। यात्रा में पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। सेवादल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदभावना यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों का यात्रा को लोगों और कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। करनाल में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। हम सबको मिलकर कांग्रेस को फिर से शिखर तक पहुंचाना है। इस अवसर पर ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा, कांग्रेस कमेटी जिला उपप्रधान तरूण चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, महिला प्रदेश महासचिव सुनीता रानी, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, उपप्रधान सुखबीर सिंह, ब्लॉक करनाल प्रधान राजपाल सिंह, ज्योति रानी, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, रामकिशन, रघबीर संधु, रामधन कांबोज, वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार ब्लॉक प्रधान इंद्री, भारत ढिल्लो, डा. राम कुमार, जिला उपप्रधान जोगिंद्र वाल्मीकि, तेजप्रताप सिंह चौहान, साहिल व प्रवीण राणा मौजूद रहे।
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































