#Social

कांग्रेस सेवादल ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल की ओर से आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। कर्ण पार्क में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में करनाल कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने शिरकत की। पराग गाबा व सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। वह किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। देश के आजाद होने के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की। देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। देश के विकास में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण प्रधान मदन राणा, जिला महिला शहरी प्रधान हरदीप कौर, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल, महासचिव गुरमीत सिंह, इंद्री ब्लॉक प्रधान श्रवण, पूर्व शहरी प्रधान कांग्रेस गुरविंद्र कौर, सुनीता रानी, रमेश जोगी, राजपाल, ललित अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा व सुरेंद्र नरवाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *