#Political

भाजपा की जीत से कांग्रेस वाले सदमें में हैं : डा. अरविंद शर्मा

करनाल, वरूण गुलाटी। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत से सरकार बनाई है। कांग्रेस के लोग भाजपा की जीत से सदमें में है। उन्हें समझना होगा कि जनता ने भाजपा की सरकार को लगातार तीसरी बार चुना है। कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा गढ़ लिया था कि ‘हम जीत रहे हैं, हम जीत रहे हैं’। अब वो हार गए तो सदमें में आ गए है। पर्यटन मंत्री कर्ण लेक पर आयोजित महाभारत सर्किट कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण ने यहां अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वह अपने सुझाव रखेंगे। कनाडा में मंदिरों और हिंदुओं पर हमलों के मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिस देश या कौम ने हिंदुओं का अपमान किया है वह ज्यादा लंबा चल नहीं पाया है। भारत में अल्पसंख्यकों का सबसे ज्यादा सम्मान होता है। जिन देशों में हिंदू अल्प संख्या में हैं, वहां हिंदुओं पर हमले लगातार हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए देना पीएम मोदी की गारंटी है। यह गारंटी जल्द पूरी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *