#Political

कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है : सुरेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर करनाल में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जाएगी। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा यात्रा के जरिए कांग्रेस की नीतियों का प्रचार पूरे प्रदेश में कर रहे हैं। प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद पहली यात्रा करनाल में निकाली जा रही है। यह यात्रा हरियाणा की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी। सुरेश गुप्ता दयालपुरा गेट में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डयूटियां भी सौंपी।
इस मौके पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश से अब यही आवाज आ रही है कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल में भाजपा ने हरियाणा को हर मामले में पीछे धकेल दिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की सोच कभी भी जनता का भला करने की नहीं रही। झूठी घोषणाओं के नाम पर गुमराह किया गया। करनाल में स्मार्ट सिटी के नाम सबसे बड़ा घोटाला हुआ। पार्कों की हालत बद से बदत्तर हो गई। शहर की सडक़ें खस्ता हालत में है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि भाजपा ने विकास नहीं विनाश किया है।
इस अवसर पर संजीव कांबोज, सुखराम बेदी, एनपीएस चौहान, केके भाटिया, रामपाल, राजेश अरोड़ा, कर्मबीर कटारिया, राजिंद्र नंबरदार, रोहित जोशी, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र भोला, अखिलेश गौतम, बिशन दास, टोनी कक्कड़, बिट्टू संधू, राजू जिंदल, कर्ण सिंह, परमजीत पाल, नीतिन खन्ना व किरणपाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *