#Political

मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, पानीपत की जिम्मेवारी सुरेश गुप्ता को मिली

वरूण गुलाटी
चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के लिए प्रदेश में जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। जारी सूची के अनुसार सांसद वरूण चौधरी को अंबाला, हरियाणा कांगे्रस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल को भिवानी और दादरी, सेवादल की मुख्य संयोजक पूनम चौहान को फरीदाबाद, सांसद कुमारी शैलजा को फतेहाबाद व सिरसा, पूर्व सीएलपी कैप्टन अजय सिंह यादव को गुरुग्राम, सांसद जयप्रकाश को हिसार, विधायक रघुबीर कादियान को झज्जर, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को जींद, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को कैथल, आरजीपीआरएस हरियाणा के चेयरमैन फोम लाल को करनाल, विधायक अशोक अरोड़ा को कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को महेंद्रगढ़, जितेंद्र भारद्वाज को नूंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को पलवल, एचपीएमसी की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को पंचकूला, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को पानीपत, एनएयूआई हरियाणा अध्यक्ष अविनाश यादव को रेवाड़ी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक, पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक को सोनीपत, पूर्व सीपीएस राम किशन गुर्जर को यमुनानगर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *