कला प्रदर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
करनाल, अभी अभी। चाहत कराओके अकैडमी की ओर से अटल पार्क में ‘कला प्रदर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में बच्चे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। गीत, नृत्य और कविता पाठ के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शहर की नन्हीं प्रतिभाओं को उभारने के लिए यह मंच प्रदान किया जाता है। चाहत कराओके अकैडमी के पदाधिकारियो द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पलक, काव्य, पल्लवी, नीतीश शर्मा, मानसी, जैस्मिन, सुनीता और सतनाम सिंह लुधियाना वाले ने अपनी प्रतिभा का विशेष प्रदर्शन किया। इस मौके पर विनोद शर्मा ने कहा कि पिछले कई महीनों से अटल पार्क में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर रविवार को ऐसा मंच सजाया जाता है, जिसमें कोई भी बच्चा हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास कार्यक्रम का आयोजन अटल पार्क में ही किया जाएगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 22 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के लिए चाहत कराओके अकैडमी नजदीक ओपीएस स्कूल सेक्टर 13 करनाल में संपर्क करें। इस अवसर पर किरण चड्ढा, राजेंद्र कैम, श्रवण बठला, रवि बालाजी व सुमित मिगलानी आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































