#Protest

रैगुलराइजेशन पॉलिसी की बजाए सर्विस सिक्योरिटी एक्ट लाकर किया कर्मचारियों के साथ धोखा : रामरतन

करनाल, अभी अभी। आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी संगठन हरियाणा के राज्य प्रधान रामरतन, आईटीआई यूनियन के उप प्रधान अमित डिल्लो व महासचिव योगेश चन्द्र ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की एक सम्मानजन नीति बनाने की बजाय जो घोषनाएं की है वह कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है और कुछ नही है। आज तक संगठन द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा जितने भी पत्राचार किया गया है उन सभी में पत्रों के माध्यम से कम से कम समय की नियमितिकरण पॉलिसी लाकर पक्का करने का अनुरोध किया गया है। इस एक्ट के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय हमेशा के लिए कच्चे बने रहने का बन्दोबस्त कर दिया जाएगा ताकि ये कर्मचारी कभी पक्के होने की मांग तक भी न कर सकें। यही कार्य सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर चुकी है। इस प्रक्रिया के द्वारा ऐसा करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कच्चे कर्मचारी सदा कच्चे ही बने रहें और पक्का होने की मांग को छोड़ ही दें। इस एक्ट के माध्यम से सरकार ने पार्ट-।। कर्मचारियों का नियमितिकरण होने के अधिकार को छीनने का काम किया है, जबकि ये कर्मचारी संवैधानिक तरीके से भी पक्का होने का अधिकार रखते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *