#Social

चैत्र नवरात्र : पालकी में आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर लेंगी प्रस्थान

करनाल, अभी अभी। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च यानि गुरुवार से होने जा रही है। मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी और हाथी पर प्रस्थान लेंगी। हालांकि मां दुर्गा का मुख्य वाहन शेर होता है, लेकिन जब नवरात्र के दौरान मां पृथ्वी पर आती हंै तो वह अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। हर सवारी का विशेष संकेत होता है। पुजारी बताते हैं कि इस बार पर मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आएंगी। इसे ज्यादा शुभ नहीं माना जाता। यह आर्थिक अस्थिरता व स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की ओर से इशारा करता है। 27 मार्च को नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। यह अत्यंत शुभम माना जाता है, क्योंकि हाथी शांति, ताकत, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *