#Social

करनाल में श्रद्धार्वूक मनाया गया चैती छठ पर्व

करनाल, अभी अभी। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के पर्व चैती छठ का शुक्रवार को उदयमान सूर्य देव को अघ्र्य देने के साथ समापन हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां बनाए गए विभिन्न छठ घाटों पर पूजा की गई। छठ व्रती पानी में घंटों खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की गई। सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। मंडल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि सुबह आसमान में लालिमा आते ही छठी मईया को किसी ने गाय के शुद्ध दूध से तो किसी ने जल से भगवान सूर्य को अघ्र्य समर्पित किया। छठ पूजा के दौरान अघ्र्य देने के दौरान धूप, दीप, हवन लोगों द्वारा किया गया। सुख समृद्धि और संतान प्राप्ति की कामना की गई। इस पर्व से शारीरिक और मानसिक शुद्धता मिलती है। इस दौरान भगवान सूर्य को अघ्र्य देने से रोग कष्ट मिट जाते हैं। यह पर्व विशेष रूप से हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोग बड़े ही आस्था पूर्वक मनाते हैं। इसका फल अति शुभदायक होता हैं, जिसके कारण लोगों में बड़ी आस्था है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, शत्रोघन राय, राम सागर राय, राम विलास, राम दयाल, अरविंद यादव, भूषण राय, भोला राय, मुंशी राय, नागेंद्र महतो, सिकंदर महतो, नंद किशोर गुप्ता, शंकर गुप्ता, रोहित कुमार, अशोक यादव, अरविंद यादव, बबलू सिंह, दिवाकर महतो, दिलीप महतो, राजेश्वर राय, राम सागर, राम सोगारथ, घनश्याम, रणजीत, सतनारायण, वशिष्ठ पंडित, दीपक पंडित, रामसकल, संजय कुमार व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *