गीत गाकर मनाया होली का त्यौहार, एक-दूजे को लगाया गुलाल
करनाल, अभी अभी। सुर सागर कला मंच की और से होली मिलन समारोह का आयोजन बुढा खेड़ा भारती विला में किया गया। समाजसेवी व उद्योगपति प्रदीप भारती, प्रीति भारती, व पंकज भारती द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती की आराधना की गई। मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे पर फूल बरसा कर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सुर सागर कला मंच के सूत्रधार जितेंद्र गर्ग और सभी संगीत कलाकारों ने मधुर गीत गाए। मंच संचालन गुरमीत सिंह कपूर ने किया। जितेन्द्र गर्ग ने यारी है ईमान मेरा.., प्रीति भारती और प्रदीप भारती ने जय जय शिव शंकर.., रविन्द्र ढल द्वारा रंग बरसे भीगे चुनर वाली.. गीत गाए। पंकज भारती द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में… पूनम गोयल द्वारा रात का समां झूमे चंद्रमा तथा श्वेता एवं डॉ संकेत द्वारा मच गया शोर सारी नगरी रे गीत गाया गया। इस मौके पर जीतेन्द्र मुटरेजा द्वारा जुलम कर डारयो सितम डारयो गीत गाया गया। गुरमीत और संतोख ने होली के दिन मिल जाते हैं गीत गाया। इस अवसर पर पंकज भारती ने कहा कि होली का त्यौहार हमें भाईचारा कायम रखते हुए मिलजुल कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। भेदभाव मुक्त जीवन का संदेश देता है। इस अवसर पर सविता भारती, वंशिका मदान, विनोद भास्कर, कमलजीत कौर, श्वेता, सीमा हंस, सीमा जावा, प्रणव जावा, योगेश भारती, हरीश कौशिक, आदित्य, विनोद शर्मा व मुल्तान सिंह मौजूद रहे।




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































