#Social

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ही करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त होता है : रामलाल शास्त्री

करनाल, अभी अभी। पृथ्वी स्थल तीर्थ सती माता गौ लोक धाम बालू में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक श्री रामलाल जी शास्त्री ने कथा सुनाते हुए ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इनका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। श्री महंत बाबा शांतिगिरी महाराज जी ने भी लोगों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 12 मार्च तक किया जाएगा। कथा का समय दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक रखा गया है। कथा के विश्राम अवसर पर भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप पांचाल, डा. अमनदीप शर्मा, सरपंच सुशील शर्मा, विक्रम पंडित, राजिंद्र शर्मा, बीरू शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा, कश्मीरी पंडित, रिंकू पाल, राजेश, पंकज व जगदीश पांचाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *