हरियाणा के 2.62 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपए की बोनस राशि जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 555वीं जयंती के अवसर पर राज्य के किसानों के लिए 300 करोड़ रुपए की बोनस किस्त जारी की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एक क्लिक से 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर दी गई। सैनी ने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार ने पहले खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित कृषि और बागवानी फसलों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ का बोनस देने का फैसला किया था।