भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाकर मांगी मनोकामनाएं

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में शिव स्तुति का पाठ किया गया। अमृतवेला में श्रद्धालु मंदिर पहुंंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धा के शंखनाद की ध्वनि के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सामूहिक रूप से भोलेनाथ को पंचामृत स्नान दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से करवाया गया। श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं […]

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को आरआरटीएस कनेक्ट ऐप से टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा शुरू की गई ‘‘लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम’’ पहल के तहत नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने शनिवार को साहिबाबाद क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन […]

छात्र ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा

गुरुग्राम: पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक निजी स्कूल के 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध (दक्षिण) पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और छात्र की पहचान कर ली […]

पूर्व सीएम ओपी चौटाला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

सिरसा: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार को उनके पैतृक गांव सिरसा के तेजा खेड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा […]

जीएसटी परिषद ने पॉपकॉर्न पर कर लगाने के बारे में स्पष्टीकरण दिया

जैसलमेर: जीएसटी परिषद ने शनिवार को पॉपकॉर्न पर कर लगाने के बारे में स्पष्टीकरण जारी करने पर सहमति जताते हुए कहा कि पहले से पैक और लेबल वाले रेडी-टू-ईट स्नैक्स पर 12 प्रतिशत कर लगेगा, जबकि अगर यह कैरामेलाइज्ड है तो 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। पॉपकॉर्न की कर दर में कोई बदलाव नहीं किया गया […]

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के चिड़ाव ब्लॉक प्रधान बने जगन्नाथ

करनाल, अभी अभी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की चिड़ाव ब्लॉक यूनिट का चुनाव शनिवार को हुआ। इस ब्लॉक में पहली बार संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला सचिव ओमप्रकाश सिहमार, रोशन गुप्ता व सुरेंद्र रावत की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिला प्रेस सचिव साहब सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला प्रधान […]

मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाती है श्रीमद्भागवत कथा : कुंजबिहारी दास जी

करनाल, अभी अभी। श्री सांवरिया मित्र मंडल की ओर से श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन कथा सुनाते हुए श्री कुंजबिहारी दास जी वृंदावन वाले ने श्री शुकदेव जी के आगमन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शुकदेव जी इस संसार में भागवत […]

सरकार ने खोपरा का एमएसपी 420 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया

नई दिल्ली। नारियल की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने शुक्रवार को 2025 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 420 रुपये तक की वृद्धि कर इसे 12,100 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की, जिसके लिए 855 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री […]

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के लिए कॉलर टयून बजाने के आदेश

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने ऑपरेटरों को तीन महीने तक प्रतिदिन 8-10 बार टेलीफोन उपभोक्ताओं को साइबर अपराध जागरूकता कॉलर ट्यून बजाने का आदेश दिया है। दूरसंचार ऑपरेटरों को भेजे गए आदेश की प्रति के अनुसार, कॉलर ट्यून भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी – जो गृह मंत्रालय के तहत एक […]

प्रजापति (कुम्हार) चौपाल समिति ने कैबिनेट मंत्री से धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग की

करनाल, अभी अभी। शुक्रवार को करनाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के समक्ष प्रजापति (कुम्हार) चौपाल समिति ने प्रजापति समाज की धर्मशाला के लिए जगह देने की मांग रखी। सेक्टर 32 में पीडब्लयूडी विभाग के एसडीओ एवं समिति के प्रतिनिधि धर्मवीर आर्य के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां पहुंचने पर […]