करनाल में भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल, आतिशी का पुतला

करनाल, अभी अभी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने वाले बयान से गुस्साए भाजपाइयों ने उनका पुतला फूंका। साथ ही दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला भी जलाया गया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता वाल्मीकि चौक पर इक्टठा हुए और केजरीवाल आतिशी शर्म करो के नारे लगाए। यहां मुख्य रूप से विधायक जगमोहन आनंद, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, युवा प्रधान शुभम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी व गौरव खुराना सहित कई पूर्व पार्षद प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।