#Political

भाजपा ने रोजगार खत्म किया, इनेलो उठाएगी युवा हित की आवाज : मनिंद्र पुनिया

करनाल, अभी अभी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय युवा प्रभारी कर्ण चौटाला 21 जनवरी को करनाल आएंगे। वह राजपूत धर्मशाला सेक्टर आठ में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह जानकारी युवा इनेलो के करनाल जिला प्रधान एडवोकेट मनिंद्र सिंह पुनिया ने दी। उन्होंने बताया कि इनेलो का विशाल युवा सम्मेलन छह फरवरी को जींद के नरवाना में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय युवा प्रभारी कर्ण चौटाला प्रदेशभर में दौरे पर हैं। करनाल में होने वाली बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी भी शिरकत करेंगे। मनिंद्र पुनिया ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी के चलते युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं। भाजपा सरकार रोजगार को खत्म करने वाली योजनाएं लागू कर रही हैं। सरकारी विभागों में भर्तियां नहीं की जा रही। इन नौकरियों को लेकर होने वाले इग्जाम के पेपर कभी लीक हो जाते हैं। कभी भर्तियां रद्द कर दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सत्ता में बदलाव चाहता है। इनेलो की नीतियों में युवा का विश्वास बढ़ा है। मनिंद्र पुनिया ने कहा कि राष्ट्रीय युवा प्रभारी कर्ण चौटाला के नेतृत्व में इनेलो के युवा कार्यकर्ता सडक़ों पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की पोल खोलने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। छह फरवरी को नरवाना में होने वाले सम्मेलन में हजारों युवा शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *