संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक

चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता ने जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। डा. सुधा यादव को सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी, ओमप्रकाश धनखड़ को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर, रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल, सुरेंद्र पूनिया को सोनीपत, रोहतक, जींद व झज्जर, घनश्यामदास अरोड़ा को पानीपत, फरीदाबाद व पलवल, मूलचंद शर्मा को महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार तथा वेदपाल एडवोकेट को गुरुग्राम, नूंह और दादरी का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।