श्री राम मंदिर में भोलेनाथ को करवाया पंचामृत स्नान

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में रविवार सुबह हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद शिव स्तुति का पाठ हुआ और गायकों ने भजन गाकर भगवान शिव को रिझाया। पंडित अनिल द्विवेदी और पंडित हरीश आचार्य ने कार्तिक कथा सुनाई। मुख्य यजमान के रूप में ललित नागपाल, किरण नागपाल, राधिका नागपाल, तरुण मिश्रा और आरती मिश्रा ने भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से स्नान करवा कर फूलों से शृंगार किया। भोलेनाथ के चरणों में ललित नागपाल का जन्मदिन मनाया गया। अर्चना ठक्कर ने मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे मेरे राम आएंगे राम आएंगे राम आएंगे और सुशील मदान ने ओ डमरू वाले जीवन नैया तेरे हवाले तू ही इसे संभालेगा मुझे इतना विश्वास है तू ही मुझे बचाएगा भजन गाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक मदान, तरसेम गुप्ता, वेद दुआ, मुरारी बत्रा, सोमांश बत्रा, रिचा बत्रा, सर्वेश डाटा, संजीव ढींगरा, चंद्र बत्रा, चांद बवेजा, सरोज शर्मा, ऊषा बत्रा, पवन धमीजा, रविंद्र तनेजा, सतीश शर्मा व श्याम धमीजा आदि मौजूद रहे।