भारत विकास परिषद माधव शाखा ने लगाया निशुल्क अस्थि घनत्व जांच शिविर
करनाल, अभी अभी। भारत विकास परिषद माधव शाखा की ओर से निशुल्क अस्थि घनत्व जांच शिविर (बोन डेनिसटी चैकअप कैंप) अशोक गुप्ता अस्पताल में लगाया गया। माधव शाखा अध्यक्ष एसएम सिंघल की देखरेख में लगाए गएकैंप में 112 लोगों ने बोन डेनिसटी की जांच करवाई। डा. अशोक गुप्ता ने इन लोगों का चैकअप किया और इलाज के लिए उचित परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें। संतुलित आहार लें। समय-समय विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। डा. अशोक गुप्ता ने शिविर में पहुंचे लोगों को लगभग 200 तुलसी के पौधे भी वितरित किए। प्रकल्प प्रमुख की भूमिका डा. सुचेता गुप्ता ने अदा की। इस अवसर पर डा. वी.के. सिंगला, शाखा अध्यक्ष एसएम सिघंल, सचिव राजेश भाटिया, अनिल गिरधर, परिणीता कपूर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































