भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

करनाल, अभी अभी। भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से लिटल चैम्प स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य में ललित प्रधान प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में लिव्या ने पहला, सहेज ने द्वितीय व दिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यशमीत, अर्मनजोत, अगम, आरूष, सजायत व एकमजोत को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा कवातरा व शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा ने कहा कि छोटी उम्र में जब बच्चे सामाजिक व धार्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो उनके द्वारा निभाए गए पात्र सदैव मस्तिष्क में रहते हैं व उनका अनुसरण भी करते हैं। सतीश मल्होत्रा ने कहा कि भारत विकास परिषद भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्यौहरों को संजो कर रखने के लिए पूरे देश में कार्य कर रही है। भारतीय संस्कृति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। निर्णायक मंडल में सृष्टि अघी व जानहवी दुआ शामिल रहीं। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष मनोहर कृष्ण डुडेजा, कोमल अघी, अनीता मेहता, पंकज दुआ, स्कूल प्रिंसिपल सीमा कवातरा, मीनू, दीपा, गीता सलूजा, अमन, गीता खन्ना, वनीशा, अंजलि, टवींकल, उपासना, नीलम, गीता भल्ला, ज्योति, गीता सचदेवा, ऋषु, आरती व रजनीश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।