आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू के भाई का निधन

हैदराबाद: पूर्व टीडीपी विधायक और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई एन राममूर्ति नायडू का शनिवार को यहां एक निजी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल ने बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण इलाज करा रहे थे। वह 72 वर्ष के थे। अस्पताल ने बुलेटिन में बताया कि राममूर्ति नायडू को 14 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दोपहर 12.45 बजे अंतिम सांस ली।