#Social

अमित कुमार बने भगवान वाल्मीकि जनकल्याण संघ के प्रधान, 6 वोट से जीता चुनाव

करनाल, अभी अभी। वाल्मीकि भवन सेक्टर -9 करनाल की संस्था भगवान वाल्मीकि जनकल्याण संघ रजिस्टर्ड का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुआ। वोटिंग प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आर एस शर्मा सेवानिवृत अधिकारी की देख रेख में शांतिपूर्वक हुई। सुबह से शाम तक मतदान सदस्यों द्वारा किया गया। सभा के कुल 108 सदस्यों में से केवल 103 सदस्यों ने मतदान किया। प्रधान पद के लिए अमित कुमार और कर्म सिंह को वोट डाले गए। अमित कुमार को 54 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कर्म सिंह को 48 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार अमित कुमार 6 वोट से जीत दर्ज कर प्रधान बने। इसके इलावा सोनू बोहत को 53 वोट और राकेश ढाकवाला को 49 वोट महासचिव पद के लिए प्राप्त हुए। सोनू बोहत ने 4 वोट से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजपाल चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों को फूल मालाएं डालकर अभिनन्दन किया। लड्डू खिलाकर मुहं मीठा करवाया और बधाई दी। इस मौके पर प्रधान अमित कुमार ने कहा कि वाल्मीकि भवन के भव्य निर्माण में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। संघ के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। सभी से सुझाव और सहयोग लेकर गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। वह अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए समाज हित में काम करेंगे। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *