अमरजीत पुनिया बने अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के करनाल जिला प्रधान
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक फव्वारा पार्क में हुई। बैठक मेें जिला कार्यकारिणी के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल ने की व संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पुनिया ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू और प्रदेश सलाहकार सुरेंद्र जांगड़ा विशेष तौर पर मौजूद रहे। नरेश बालू ने कहा कि पहले भर्ती आने पर सबसे पहले एचकेआरएन के कर्मचारियों पर तलवार लटकती थी। संगठन निर्माण के बाद इन पर अंकुश लगाने का काम आपके संगठन ने किया। ठेकेदार की लेबर से लेकर नियमित कर्मचारी तक का सफर संगठन ने तय किया। करनाल के प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी को अपने संगठन एवीकेएस/ बीएमएस में आने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि संगठन के प्रयास से सभी कार्य संभव हो पाए हैं चाहे ठेका मुक्त करने की बात हो या एक सम्मानजनक पॉलिसी के माध्यम से रोजगार सुरक्षित करने की बात हो। मीटिंग में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से करनाल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अमरजीत पुनिया को करनाल जिला प्रधान पद की जिम्मेवारी मिली। इसके अलावा उपाध्यक्ष दीपक कल्याण, सचिव सत्यवान हथीरा, सह सचिव कुलवन्त जुंडला, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा जुंडला, प्रेस सचिव बीरबल असंध, सलाहकार विपीन शर्मा असंध व संगठन मंत्री रोहित पुनिया बनाए गए। नई कार्यकारिणी ने संगठन हित में ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व व संगठन सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अमरजीत पुनिया ने अपने सम्बोधन में कहा की जो विश्वास प्रदेश नेतृत्व ने हम पर जताया है उसके लिए संगठन का तह दिल से धन्यवाद करते हैं। टीम के रूप में काम करके संगठन की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर सुखदेव सत्यवान, अभिमन्यु शर्मा, कुलदीप रामनगर सबडिवीजन प्रधान, बिट्टू , संदीप कंबोज, जसविंदर सिंह जस्सी, राकेश असंध, कुलदीप सुंदरपुर व मोहन एचवीपीएन मधुबन आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































