अग्रकुल सेवा संस्था करनाल में लगवा चुकी 42 वाटर कूलर : डा. एसके गोयल
करनाल, अभी अभी। अग्रकुल सेवा संस्था ने शहरवासियों को तीन और वाटर कूलर समर्पित किए हैं। संस्था की ओर से लगाए गए वाटर कूलरों की संख्या अब 42 हो गई है। अग्रकुल सेवा संस्था के प्रधान डा. एस.के. गोयल ने बताया कि अभिषेक गुप्ता एडवोकेट, प्रदीप गर्ग और मित्तल परिवार के सहयोग से आज तीन ठंडे पानी के कूलर का उदघाटन कर जनकल्याण हेतु समाज को समर्पित किया गया। इस मौके पर प्रधान डा. एसके गोयल ने कहा कि अग्रकुल सेवा संस्था ने शहर के लोगों की सेवा करने के लिए 42 वाटर कूलर अलग-अलग स्थानों पर लगाए हंै, जिसके लिए सदस्य प्रशंसा के पात्र हंै। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर संस्था समाज सेवा के कार्य कर रही है। सभी पर्व और त्यौहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए संस्था के लोग हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीए प्रवीण मित्तल, महासचिव पुनीत मित्तल, सूरज अग्रवाल, नीरज गुप्ता, गुरदयाल अग्रवाल, आशीष मित्तल, अभिषेक गुप्ता, तरुण प्रकाश गुप्ता व ऋषभ गर्ग मौजूद रहे।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































