#Social

करनाल में अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन : 25 सालों में 6 हजार से ज्यादा रिश्ते हुए

करनाल, अभी अभी। रविवार को अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में अग्रवाल युवा संगठन की ओर से 26वें अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम संगठन के प्रधान रमेश जिंदल की देखरेख में हुआ। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लगभग एक हजार लोगों ने ऑफलाइन तथा एक हजार परिवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। खास बात यह रही कि सम्मेलन के दौरान ही लगभग 110 परिवारों ने आपस में बातचीत के बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। विवाह में फिजूल खर्ची को रोकने के उद्देश्य और युवक-युवतियों को अच्छा जीवन साथी चुनने के लिए वर्ष 2000 में इस सम्मेलन की शुरूआत की गई थी। इसके सार्थक परिणाम अब सबके सामने हैं। कार्यक्र में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेणु बाला गुप्ता और बृज गुप्ता ने शिरत की। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज के युवाओं को अपना जीवन साथी चुनने के लिए इससे अच्छा मंच नहीं मिल सकता। अपने परिवार के साथ आए युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया, जोकि समाज के लिए अच्छी बात है और युवाओं की सोच सबके सामने आती है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हम अपने बेटे बेटियों को धन कमाने की प्रेरणा देने से पहले उनमें अच्छे संस्कार भरें। अतिथिगणों ने अग्रवाल युवा संगठन की पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में सभी युवक युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं। अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान रमेश जिंदल ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में छह हजार से ज्यादा रिश्ते सम्मेलन के माध्यम से तय हुए हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे ये अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीत बंसल, वीरेंद्र बंसल, जितेंद्र सिंगला, पंकज गर्ग, संजय गर्ग, अनिल गुप्ता, संजय जिंदल, प्रदीप अग्रवाल, रमेश गुप्ता, राजेश कुमार, पवन अग्रवाल, अमित गर्ग, रामअवतार गर्ग, संदीप गुप्ता, आरएल बंसल, राज कुमार गोयल, पीके जैन, विजय गोयल, राजकुमार तायल, अनिल गुप्ता ने शिरकत की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधान रमेश जिंदल, महासचिव भूषण गोयल, उपप्रधान अरूण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव आशीष मंगल, सचिव कुलदीप गुप्ता, सह सचिव प्रवीण गर्ग, संगठन मंत्री विनय सिंगला, सुरेंद्र जैन, अश्वनी गुप्ता, नरेश गर्ग व महिला संगठल प्रधान गौतम जैन प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *