आप विधायक विनय मिश्रा दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोनीत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के द्वारका विधायक विनय मिश्रा को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अंबेडकर नगर से पार्टी विधायक अजय दत्त और त्रिनगर विधायक प्रीति जितेन्द्र तोमर को भी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। दिल्ली विधानसभा द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया, “माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधानसभा विधायकों को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष और सदस्य मनोनीत करते हुए प्रसन्न हैं।”