#International News

करनाल के युवक ने की थी रूट प्लानिंग! 46,000 टन एलपीजी लेकर ‘शिवालिक’ ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य

नई दिल्ली, अभी अभी। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत में 46,000 टन एलपीजी लेकर पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर शिवालिक की रूट प्लानिंग में करनाल के एक युवक का विशेष योगदान रहा है। बड़ा गांव के रहने वाले युवक शशिकांत ने अभी अभी ब्रेकिंग से बातचीत में इस पूरे सफर के अनुभव भी साझा किए। बता दें कि भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक, तनावपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार करने वाला और 16 मार्च, 2026 को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने वाला पहला पोत है। इसने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लिए लगभग 46,000 टन एलपीजी की आपूर्ति की। क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान के साथ हुए राजनयिक समझौते के बाद यह रणनीतिक यात्रा की गई। शिवालिक की पूरी टीम को संबंधित विभाग के मंत्री ने बधाई दी। शिपिंग कार्पोरेशन इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *