#Social

बाबा राम दास गिरि जी की स्मृति में निकाली शोभायात्रा, श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया

वैद्य देवेंद्र बत्तरा जी के सानिध्य में कलवेहड़ी में आयोजित किया जा रहा है भंडारा कार्यक्रम
करनाल, अभी अभी। बाबा राम दास गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव कलवेहड़ी में बाबा राम दास गिरि जी काली कमली वाले की पावन स्मृति में 120वां शीतकालीन भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन श्री सुखमणी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसाइटी ने श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया। राजेंद्र सिंह, हर देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह व बलविंद्र सिंह ने यह सेवा की। अरदास के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम गद्दीनशीन वैद्य देवेंद्र बत्तरा जी के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर डा. मानव बत्तरा, मोहर सिंह, भारत भूषण काकू, विकास अरोड़ा, यश बत्तरा, अरूण मनोचा, वरूण मनोचा, रामलाल, पंडित चेतन शर्मा, शेखर शर्मा, ललित सुखीजा, हरीश कटारिया, रमनदीप, स्वामी सत्यानंद तीर्थ को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। सायंकाल में शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। पालकी को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद तीर्थ, स्वामी हरिओम पांडे व स्वामी देवेंद्रानंद ने शोभायात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा परिक्रमा करते हुए पीर बाबा काले खां जी की मजार पर पहुंची। यहां गद्दी नशीन गुरुदेव देवेंद्र बत्तरा व दर्शना बत्तरा ने झंडा चढ़ाया। इसके बाद सभी संत महात्माओं ने यह रस्म अदा की। शोभायात्रा ने कलवेहड़ी में बाबा रामदास जी गिरी काली कमली वाले के समाधि स्थल पर विश्राम लिया। यहां सभी ने समाधि के दर्शन किए। 14 दिसंबर को मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन होगा। संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। इस अवसर पर यश बत्तरा, डा. गौरव बत्तरा, डा. मानव बत्तरा, हरबंस खुराना, सुभाष गुरेजा, रामलाल ग्रोवर, शाम चावला, लक्षिता बत्तरा व साबिया बत्तरा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *