#Protest

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर करनाल में प्रदर्शन

करनाल, अभी अभी। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय के बाहर इक्टठा होकर कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई इकाई प्रधान राजकुमार व सचिव राजिंद्र ने की। सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि समर्थन देने पहुंचे। इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की नई स्थाई भर्ती की जानी चाहिए। कर्मचारियों की कमी परेशानी का कारण बनी हुई है। समान काम समान वेतन के बाकाए का भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि 2022 से 2024 तक नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कई बार आंदोलन किए। सरकार ने हर बार मांगों को पूरा करने का झूठा आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करवाने का काम किया। एक साल पहले हुए समझौते और सरकारी आदेशों को आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों, प्राइवेट क्षेत्रों, पंचायतों व पालिकाओं में काम करने वाले सभी सीवर व सफाई कर्मचारियों की कन्नवेंशन बीती 21 सितंबर को रोहतक में हुई थी। इसमें दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में महारैली करने का निर्णय लिया गया है। महारैली में नगर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर इकाई प्रधान राज कुमार, सचिव राजिंद्र, एसकेएस प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवाराम बड़सर, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान वीरभान बिडलान, राज्य महासचिव शारदा, सह सचिव नरेश कुमार अठलवाल, कोषाध्यष सुभाष प्रोचा, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, उपप्रधान धर्मबीर, उपप्रधान राजीव, सुरेंद्र पांचाल, मीडिया प्रभारी रोहताश, प्रचार सचिव गुरदेव, विजय राणा, अमित, महाबीर, सोहनबीर, संगठन सचिव महाबीर मलिक, सरोज व मीना देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *