सनातन धर्म कन्वर्सेशन में विश्वास करता है कन्वर्जन पर नहीं : पुंडरीक गोस्वामी
करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पहले मन को जगाती है, फिर नवाती (शुद्ध करना) है और फिर सजाती है। दुनिया को चलाना है तो दिमाग से चलाया जा सकता है, परंतु गोविंद को चलाना है तो हृदय से ही चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर के सदस्यों के नाम ऐसे रखने चाहिए जो भगवान के नाम से जुड़े हों, इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। सनातनी होने की पहचान सबसे पहले ‘नाम’ है। भारत के इतिहास में सरनेम का कभी कोई विचार नहीं था। अंग्रेजों ने जातिवाद कर फूट डालने का काम किया था, जिसके बाद सरनेम का प्रचलन शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कन्वर्सेशन पर विश्वास करता है कन्वर्जन पर नहीं। धर्म शास्त्र और धर्म से पीढिय़ों को जोडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी होने और स्वदेशी अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। अपने दस्तख्त (साइन) हिंदी में करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि अब दुनिया ने हमारे देश को भारत के नाम से भी जानना शुरू किया है। पहले इंडिया के नाम से प्रसिद्धि थी। श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि धर्म व कर्तव्य की बात सावधानी से सुननी चाहिए। धन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। गलत तरीके से अर्जित धन वंशों को बर्बाद कर देता है। धन्य/फसल का ध्यान सावधानी से रखना चाहिए। गुरु के वचनों को समझते समय सावधान रहना चाहिए। पूर्ण शिष्य ही गुरु की बात को समझ सकता है। औषधि का प्रयोग करते समय भी सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम इस दुनिया में भगवान से ही हो सकता है, फिर जिससे भी हो जाए वो आपके लिए भगवान ही हो जाता है, इसलिए भगवान से हो सकता है। अंकुर गुप्ता ने बताया कि कथा का आयोजन 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गौरव गोयल, शोभित गुप्ता, प्रशांत गोयल, रोहित गर्ग, सौरभ गुप्ता, पंकज गोयल, अतुल जैन, आशीष गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अनुभव बंसल, विकास सिंगला, हरीश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, रजत गर्ग, कर्ण बंसल, प्रणव गुप्ता, पवन सिंगला, अक्षत गुप्ता, तरूण गुप्ता, अमरजीत बावा, भूपिंद्र लाठर, संजीव, शुभम गुप्ता, सुमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, सर्वेश गोयल व रूशिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































