#Political

एचपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त किया जाए : मनिंद्र पुनिया

युवा इनेलो अध्यक्ष बोले, युवाओं के साथ भाजपा सरकार कर रही है अन्याय
करनाल, अभी अभी। हरियाणा के युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्याय कर रही है। प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओंं को सरकारी नौकरियों व रोजगार से वंचित रखने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इंडियन नेशलन लोकदल (इनेलो) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्तियों में धांधली और भेदभाव किए जाने के मामले को प्रमुख तौर पर उठाया है। युवा इनेलो के करनाल जिला प्रधान मनिंद्र सिंह पुनिया ने कहा कि एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा बिहार से हैं। वह बिहार और यूपी के लोगों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त करने की साजिश रच रहे हैं। सरकार के संरक्षण के बिना कोई अधिकारी यह काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 32 प्रश्न बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के ज्योग्राफी के पेपर से लिए गए हैं। अभी तक असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न विषयों के जितने भी पेपर हुए उन सभी में पेपरों की सील टूटी मिली हैं। सभी पेपरों में बहुत से सवालों के जवाब गलत दिए गए हैं। रिवाइज्ड ‘‘आंसर-की’’ में 6 प्रश्नों के उतर बदल दिए गए। कई प्रश्न ही हटा दिए गए। यह सब भाजपा सरकार की सहमति से किया जा रहा है। बिना पर्ची-बिना खर्ची की बात करने वाली भाजपा सरकार के लिए लोगों में आम चर्चा है कि हरियाणा का जो भी अभ्यर्थी है उससे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती करने के लिए लाखों रूपए लिए जा रहे हैं। प्रदेश के युवा जो असिस्टेंट प्रोफेसर लगने के योग्य हैं वो आज भाजपा सरकार की साजिश का शिकार हो रहे हैं। इनेलो ने मांग की है कि एचपीएससी के चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और तुरंत चेयरमैन के पद से बर्खास्त किया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *