पाकिस्तानी जेलों में 7 भारतीय मछुआरों की मौत

नई दिल्ली: आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिछले साल मई से अब तक पाकिस्तानी जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। मौत का ताजा मामला तीन दिन पहले सामने आया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की हिरासत में कुल 209 भारतीय मछुआरे हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें से 181 मछुआरे पहले ही छह महीने की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है।