नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 49 लोगों की मौत

काठमांडू: नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।शुक्रवार से ही नेपाल के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हिमालयी देश में मारे गए 49 लोगों में से 37 की मौत काठमांडू घाटी में हुई। बाढ़ में 34 लोग घायल भी हुए हैं।