#Social

करनाल में गायत्री चेतना केंद्र की स्थापना पर किया 24 कुंडीय हवन यज्ञ

करनाल, अभी अभी। बसंत विहार में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री चेतना केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पांच दिन तक चला, जिसमें गायत्री माता की भव्य मूर्ती स्थापित की गई है। पहले दिन सामुहिक जाप हुआ। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। रोजाना 24 कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आहूतियां डाली। सोमवार को पूर्णाहूति अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संपूर्ण कार्यक्रम गायत्री परिवार करनाल इकाई के प्रधान संदीप गौतम की देखरेख में हुआ। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन भी मनाया गया। गायत्री माता से उनकी दीर्घायु की कामना की गई। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने गायत्री परिवार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि करनाल में धार्मिक प्रवृति के लोग रहते हैं। धार्मिंक संस्थानों की स्थापना होने से समाज में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। गायत्री परिवार करनाल इकाई के प्रधान संदीप गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रविवार को सुबह गायत्री चेतना केंद्र में हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके साथ ही गायत्री परिवार की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर इसी केंद्र में किया जाएगा। हवन यज्ञ में पहुंचे यजमानों को गायत्री परिवार की ओर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार करनाल इकाई के प्रधान संदीप गौतम, लखनलाल, महेंद्र सिंह धवन, विकास हांडा, सतीश गौतम, बलबीर मास्टर, रामकुमार मुदगिल, जगदीश पोसवाल, सीता ढांडा, सविता बक्शी व अनुराधा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *