पश्चिमी यमुना नहर में डूबा 18 साल का युवक

करनाल, अभी अभी। शुक्रवार सुबह करनाल की पश्चिमी यमुना नहर पर छठ पूजा के दौरान एक हादसा हो गया। नहर में नहाने गया 18 साल का युवक डूब गया। इसकी सूचना गोताखोरों को दी गई। गोताखोरों ने 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। जानकारी के 18 साल का दीपक सुबह छठ पूजा करने अपने परिवार के लोगों के साथ आया था। इस दौरान वह नहर में नहाने लगा और डूब गया। परिवार के लोगों में मातम पसरा है।