केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर करनाल में 153 यूनिट रक्तदान

करनाल, अभी अभी। केंद्रीय मंत्री एवं करनाल सांसद मनोहर लाल के जन्मदिन पर करनाल भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 153 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है, इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित है। रक्तदान करने वाले महान होते हैं जोकि दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक में हमेशा पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे तथा लोगों को जरूरत पडऩे पर आसानी से रक्त मिल सके, इसके लिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान मुख्य सिपाही महादेव ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
रक्तदान कर बचा सकते हैं कई जिंदगियां : मेयर
इस मौके पर करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में एकत्रित किए गए रक्त की एक-एक बूंद पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं रक्त से हम किसी की जिंदगी भी बचा सकते हैं।
मनोहर लाल ने हरियाणा की दशा बदलने का काम किया : प्रवीण लाठर
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने रक्तदान करने उपरांत कहा कि हम सबको रक्तदान करना चाहिए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन की सभी को बधाई दी और कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है, उनकी सकारात्मक और पारदर्शी सोच के कारण हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर है जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं।
हवन यज्ञ कर मंगलकामना की
कर्णताल स्थित स्वामी श्रद्धानंद अनाथालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ करके उनके कुशल जीवन की मंगल कामना की। इसके बाद पुरानी अनाज मंडी रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष तथा इस रक्तदान शिविर के संयोजक शुभम गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर में करीब 153 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, निगम पार्षद संकल्प भंडारी, जोगिंदर शर्मा, सुजाता अरोड़ा, सुभाष काम्बोज, हरजीत सिंह लाडी, बेबी पाल, राजेश अग्घी, मोनिक गर्ग, मंजू खैंची, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, नवीन बत्रा, मोहन लोधी, मोहित सचदेवा, करनाल विधानसभा के प्रभारी भारत भूषण जुयाल, भाजपा नेता अशोक भंडारी, बृज गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, मुकेश अरोड़ा व आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।