हरियाणा की मनु भाकर ने ओलंपिक में रचा इतिहास

पिस्टल स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते रोहतक, 30 जुलाई। (देवेन्द्र गांधी) हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा है। उन्होंने पिस्टल प्रतिस्पर्धा में दो कांस्य पदक जीता है। एक कांस्य पदक सिंगल पिस्टल प्रतियोगिता में और एक कांस्य पदक मिक्सड डबल्स में जीता है। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट है। 2018 में आईएसएसएफ वल्ड कप में उन्होंने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते थे। इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली महिला खिलाड़ी है। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में दो स्वर्ण जीते हैं। मनु भाकर मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के गोरिया गांव की रहने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी ने फोन पर मनु भाकर को बधाई दी है। जबकि रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मनु भाकर के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और मनु भाकर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जीत का श्रेय माता-पिता को दिया। मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक सर्वजोतसिंह के साथ डबल्स प्रतिस्पर्धा में जीता है।